शनिदेव महाराज की मूर्ति की हुई स्थापना
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मड़वन, एक संवाददाता। बड़कागांव स्थित प्राचीन श्री चतुर्भुज भगवान मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। विराटनगर बड़कागांव से कचहरी बाजार होते हुए कलश यात्रा मानसरोवर चौक पहुंची, जहां बनारस से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कलश यात्रा पुनः विराटनगर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलश की स्थापना कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। यात्रा के दौरान भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी निकाली गई। मानसरोवर तट पर भव्य गंगा आरती की गई। मंदिर के महंत श्रीकांत तिवारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष बलराम तिवारी, घनश्याम तिवारी, आचार्य चंदन पांडेय, मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रामनरेश सहनी, शिवम कुमार, हेमराज तिवारी, ऋतुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.