आगरा, मार्च 14 -- रुनकता के रेणुका धाम स्थित शनि देव मंदिर पर शनिवार समिति अध्यक्ष व साध्वी में हाथापाई हो गई। दोनों ओर से सिकंदरा थाने में तहरीर दी गई है। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। समग्र रेणुका निकेतन समिति मंदिर की देखरेख करती है। इसकी अध्यक्ष आशा धाकरे हैं। मंदिर परिसर में साध्वी तनु अपनी गद्दी लगातीं हैं। दोपहर करीब दो बजे साध्वी के पास कुछ युवक पहुंचे। इसका आशा धाकरे ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जमकर हंगामा हुआ। दोनों में हाथापाई हो गई। रुनकता चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...