शनिदेव मंदिर पर शनि अमावस्या पर होंगे भक्ति आयोजन
हाथरस, मई 8 -- सादाबाद। पुसैनी रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर 16 मई को शनि अमावस्या का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहेगा। आयोजन की शुरुआत सुबह नौ बजे से शनि देव के विशेष अभिषेक और हवन के साथ होगी, जिसमें श्रद्धालु विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर दो बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक भगवान शनिदेव के गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शुरु होगी भागवत कथा वहीं दोपहर तीन बजे से छप्पनभोग अर्पित किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.