संभल, मई 17 -- ओम शनि सेवा दल के तत्वावधान में शनिवार को शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शनिदेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शनिदेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मंदिर परिसर में आयोजित आरती में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ हिस्सा लिया। भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महेंद्र स्वामी ने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है और लोग बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में भाग लेते हैं। यह भी पढ़ें- शनि मंदिर में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती, तेलाभिषेक व महाआरती का हुआ आयोजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धाल...