काशीपुर, मई 16 -- काशीपुर,। शनिदेव जयंती को लेकर शीतला माता मंदिर में हवन पूजन किया गया। जहां हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। शनिवार को श्री शनि जयंती के पावन पर्व व माता मंदिर स्थित श्री शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नवग्रह हवन पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जहां सुबह 10 बजे आरंभ हुए हवन के मुख्य यजमान ज्योति मेहरोत्रा-मनोज मेहरोत्रा, प्रीति सिंह-तीरथ सिंह व रूपेन गुप्ता-मुकेश गुप्ता रहे। हवन-पूजन अंकित शर्मा, अजय शर्मा, दीपक तिवारी व मंदिर के प्रबंधक पं. संदीप मिश्रा ने विधिवत संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- शनिदेव जयंती पर शीतला माता मंदिर में किया गया हवन पूजन इससे पहले श्री शनि देव का तेलाभिषेक, पंचामृत स्नान, श्रृंगार किया गया। हवन -पूजन व आरती के बाद श्रद्धालु...