शनिदेव को लगेगा सवा मन लड्डू का भोग
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। शनि परिवार सेवा समिति की ओर से 16 मई को शनि जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। समिति के अतरसुइया स्थित शनि धाम और महेवा के शनिदेव मंदिर में शनिदेव को पंचामृत से स्नान कराया जाएगा। तेल व जलाभिषेक के बाद शनि धाम में सवा मन देशी घी के लड्डू का उन्हें भोग लगाया जाएगा। कृत्रिम फूलोँ व बादलों से शनिदेव का शृंगार किया जाएगा। धाम के अध्यक्ष पराग ने बताया कि जयंती पर मंदिर का कपाट सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक दर्शन-पूजन के लिए खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- 13 वर्षों बाद बना दुर्लभ महासंयोग, शनि जयंती पर शनिश्चरी अमावस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.