बगहा, मई 4 -- राकेश राव शनिचरी, एक संवाददाता। शनिचरी थाना क्षेत्र के शनिचरी-हरपुरवा पथ पर बासोपट्टी में सोमवार सुबह पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से छह वर्षीय बकुचिया वार्ड-7 के इजहार अंसारी व नुरेसा खातून का छह वर्षीय पुत्र हजरत अली मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद पिकअप ने उसे कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता घायल हो गये। वे हजरत का इलाज कराने बाइक से बंगाली कॉलोनी जा रहे थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया है। पोस्टमार्टम करा बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पिकअप जब्त कर पुलिस मालिक व चालक की पहचान में जुटी है。

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार इजहार अंसारी अपनी पत्नी न...