पलामू, अप्रैल 7 -- विश्रामपुर। भाजपा नेता सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने नावाबाजार थाने के तुकबेरा निवासी दिवंगत बिजली मिस्त्री नागेंद्र पासवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की पहल करने का भीआश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आश्रित को नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर वे संबंधित अधिकारियों से मिल कर बातें करेंगे । बिजली मिस्त्री की मौत आपूर्ति के दौरान आयी तकनीकी खराबी को दूर करने के दौरान हो गई है। सरकारी बिजली कंपनी के निदेशक से बातचीत कर पीड़ित परिवार को मदद करने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का उन्होंने अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...