ललितपुर, अप्रैल 25 -- साढ़ूमल (ललितपुर)। संस्कृत बोर्ड लखनऊ से घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम के अनुसार श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साढ़ूमल के सभी परीक्षार्थी पास हो गए। शिक्षकों ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन व अनुशासन का परिचय देते हुए उत्कृष्ट, सराहनीय अंक प्राप्त किए हैं। जो वास्तव में प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। कक्षा दस के समकक्ष पूर्वमध्यमा द्वितीय खंड में प्रथम स्थान रिया पुत्री मुकेश रजक, द्वितीय स्थान वर्षा पुत्री संतोष पाल, तृतीय स्थान निराशा पुत्री सेवक राम ने प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा प्रथम खंड में प्रथम स्थान नीतू पुत्री प्रकाश सेन, द्वितीय स्थान सीताराम पुत्र परमानंद कुशवाहा, तृतीय स्थान सविता पुत्री हीरालाल को मिला। यह भी पढ़ें- संस्कृत बोर्ड परीक्षा: कक्षा 10 में विपिन कुमार और कक्षा...