बदायूं, अप्रैल 24 -- नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता सहित समस्त प्रबंध समिति ने जिले में दसवां स्थान व शत-प्रतिशत परिणाम आने पर छात्रों और स्टाफ को बधाई दी। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सर्वोदय विद्यालय का सौ फीसदी रहा परिणाम इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.