काशीपुर, जनवरी 3 -- काशीपुर, संवाददाता। मेयर दीपक बाली व मुख्य नगर आयुक्त ने यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा की। इस दौरान मेयर ने कहा कि यूजर चार्ज की शत प्रतिशत वसूली करने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें आय बढ़ाने के लिये बिना किराये के दुकान दी जाएगी। कहा कि जिस वार्ड में कूड़ा प्वाइंट समाप्त होंगे उस वार्ड में एक करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराये जाएंगे। कहा कि आने वाले दो माह में शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जो इंदौर और भोपाल में भी नहीं हैं। शनिवार को मेयर दीपक बाली व मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर निगम सभागार में यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने सुझाव रखा कि यूजर चार्ज वसूल करने वालों का लक्ष्य निर्धारित क...