शत-प्रतिशत मकान गणना करने वाले 200 प्रगणक होंगे सम्मानित
बहराइच, मई 27 -- बहराइच,संवाददाता। जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य समय से पूर्व पूर्ण करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया जा रहा है। तहसील नानपारा के रिसिया की प्राथमिक विद्यालय बड़गांव प्रथम की सहायक अध्यापिका ज्योति गौड़ व प्राथमिक विद्यालय पड़रीतारा की सहायक अध्यापिका सीमा पाल को इसके लिए एडीएम अमित कुमार की ओर से सम्मानित किया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी अमित कुमार ने दोनों प्रगणकों को सम्मानित किया। एडीएम ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य प्रगणकों को तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 6233 प्रगणकों को जनगणना कार्य सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- दो दिनों में जनगणना करने वाले प्रगणकों को किया सम्मानित अब तक 200 प्रगणकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.