खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में खरीफ गरमा बीज वितरण शत प्रतिशत पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि इस बार विभाग द्वारा बीज का वितरण देर से शुरु किया गया था जिसके कारण किसान भी बीज लेने में अत्यधिक अभिरूचि नहीं दिखा रहे हैं। जिससे शत प्रतिशत बीज का वितरण पूरा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मंुग का बीज जहां एक ओर सरकारी स्तर पर बांटा जा रहा है तो किसान अब कुछ दिनों के बाद खेतों से मूंग की तोड़ाई करना भी शुरु कर देंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में मूंग, उड़द व मक्का के बीज वितरण का लक्ष्य 437 क्विंटल निर्धारित किया गया था, जबकि अब तक मात्र 426 क्विंटल बीज का ही वितरण हो पाया है। हालांकि जिला स्तर से लागतार बीज वितरण को पूरा करने को लेकर मॉनीटरिंग की जा रही है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि बेलदौर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.