वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जनपद में टीडी (टेटनस डिप्थीरिया) एवं डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए डीएम ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से बैठक की। डीएम ने टीडी एवं डीपीटी टीकों के महत्व को रेखांकित करते हुए निर्देशित किया कि जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत टीका लगे। उन्होंने कहा कि ये टीके बच्चों एवं किशोरों को डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। सीएमओ डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 20 से 30 अप्रैल के बीच स्कूलों और मदरसों में विशेष टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- डिप्थीरिया की रोकथाम को 20 अप्रैल से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसएस कन्नौजिया ने कहा कि कक्ष...