खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आईसीडीएस एवं महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाने चलाएं। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने तथा आधार एवं आपार से जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र बच्चों एवं लाभुकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार विशेष शिविर आयोजित करने पर जोर दिया गया। वहीं महादलित टोलों सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र बच्चों, महिलाओं एवं बा...