गढ़वा, अप्रैल 14 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को स्कूल रुआर कार्यक्रम 2026 की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता और बीआरपी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन व बच्चों के ठहराव पर बल दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बावजूद विद्यालयों में नामांकन एवं बच्चों के ठहराव में अपेक्षित सुधार नहीं होना चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- रूआर अभियान के तहत प्रखंड स्तरी...