बलरामपुर, अप्रैल 30 -- गैंसड़ी, बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र गैंसड़ी में मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी शमशेर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र नामांकन, निपुण असेसमेंट तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।खंड शिक्षाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाए। नामांकन में आ रही बाधाओं पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। बैठक में ब्लॉक एआरपी ने आगामी माह में प्रस्तावित निपुण असेसमेंट की रूपरेखा प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में किए जाने वाले सुधार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.