शत-प्रतिशत नामांकन न कराने पर दो प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित नहीं किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने काशीपुर विकासखंड के दो प्रधानाध्यापकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। कार्रवाई के दायरे में राउप्रावि खड़गपुर देवीपुरा के प्रधानाध्यापक नारायण सिंह और राउप्रावि रेलवे टांडा के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार शामिल हैं। दोनों शिक्षकों ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि कुछ छात्रों द्वारा समय पर फोटो और कक्षा-5 का परीक्षाफल कार्ड जमा नहीं किए जाने के कारण सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो सका। उप शिक्षा अधिकारी, काशीपुर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस स्थिति को दोनों प्रधानाध्यापकों द्वारा कर्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.