मधेपुरा, मार्च 27 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। बीआरसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र वर्ग छह में बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए सभी पंचायतों में अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के 9 पंचायत में से तीन पंचायत कुरसंडी पंचायत, वंशगोपाल पंचायत और पुरैनी पंचायत के विभिन्न टोलों में प्रचार प्रसार करते हुए अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के वार्डन श्वेता भारती, की देखरेख में नामांकन से संबंधित छात्राओं के अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।वहीं आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रहने वाले विभिन्न वर्गों के बालिकाओं के नामांकन की कोटिवार संख्या की जानकारी दी गयी। विद्यालय की वार्डन श्वेता भारती ने बताया कि आने वाले शैक्षणिक सत्र में ...