कौशाम्बी, जुलाई 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। बुधवार को द्वितीय चरण स्कूल चलो अभियान 2026-27 जन-जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई। रैली को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग सदस्य राजेश सिंह सेंगर, अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं विधायक चायल पूजा पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।रैली रवाना होते समय जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि वह अपने बच्चों से प्यार करते हैं, तो उन्हें शिक्षा का अधिकार अवश्य दिलाएं। यह भी पढ़ें- Kau...