गिरडीह, अप्रैल 17 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के स्कूलों में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉपआउट रोकथाम के उद्देश्य से स्कूल रुआर-2026 अभियान के तहत बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में तिसरी प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार, उपप्रमुख बैजू मरांडी, तिसरी के मुखिया किशोरी साव, पंचायत समिति सदस्य माला सिन्हा और शिक्षा विभाग के बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान बैठक में 30 अप्रैल तक प्रखंड के सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां चलाने और स्कूल से बाहर (आउट ऑफ स्कूल) और पढ़ाई छोड़ चुके ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन नजदीकी विद्यालयों में सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- संशोधित/फतेहपुर में...