शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर बीएलओ को किया गया सम्मानित
लातेहार, जुलाई 24 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्धारित समय-सीमा से पहले ही 100 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने पर भाग संख्या-66 के बीएलओ सह सहायक आचार्य ईश्वर दयाल गिरी को सम्मानित किया गया। बरवाडीह की बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा करना ईश्वर दयाल गिरी की कर्तव्यनिष्ठा, लगन और ईमानदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मी अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। सम्मानित होने के बाद ईश्वर दयाल गिरी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पूरा करना उनका दायित्व है। यह भी पढ़ें- Simdega News: डिजिटाइजेशन कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.