अररिया, मई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार का डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, कबीर अन्त्येष्टि योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं विवाह प्रोत्साहन योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत मामलों तथा लाभ वितरण की प्रगति का समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में सभी प्रकार के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रग...