गाजीपुर, जुलाई 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ऑडिटोरियम हाल में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुआ। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में 167 प्रशासकों एवं सचिवों ने भाग लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को (घर और दुकान) पर ही अलग-अलग किया जाए। सचिवों को निर्देशित किया कि वे आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें। गाजीपुर में बने आरआरसी सेन्टर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिया। जिससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सक...