शत-प्रतिशत के दावे पर रामगढ़ में भी शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
रामगढ़, सितम्बर 3 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। खाद्य उत्पादों के पैकेट पर शत-प्रतिशत, प्राकृतिक, स्वास्थ्यवर्धक और जैविक जैसे दावों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की सख्ती के बाद अब रामगढ़ में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे दावे करने वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री और लेबलिंग की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- नॉन कंप्लिएंट खाद्य उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक के निर्देशजांच प्रक्रिया जांच के दौरान दुकानों और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध पैकेज्ड खाद्य उत्पादों के लेबल, उत्पाद पर किए गए दावे, सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी की पड़ताल की गई। खास तौर पर ऐसे उत्पादों पर विभाग की नजर रही, जिनके पैकेट पर '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.