मऊ, फरवरी 17 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के सभागार में सोमवार को तृतीय क्लस्टर की आशा और आशा संगीनी कार्यकत्रियों की बैठक बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई।बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूत करने और शत-प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सख्ती दिखाई गई। साथ ही 27 फरवरी तक चलने वाले एमआर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। अधीक्षक डॉ फैजान ने सभी आशाओं को निर्देश दिया की वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का शत-प्रतिशत सर्वे कर ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर में प्रविष्टि करें तथा सभी सदस्यों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड करें। सर्वे रजिस्टर पूर्ण और पोर्टल अपडेट होने पर ही बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए सटीक ड्यू ...