लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा में नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। 27 फरवरी तक चलनेवाले इस अनुष्ठान को वाराणसी से आए आचार्य संपन्न कराएंगे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंडप पूजन,शत चंडी पाठ,यज्ञशाला निर्माण,अग्नि प्रज्वलन सहित विभिन्न तरह का धार्मिक अनुष्ठान वैदिकमंत्रोचार के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिन आचार्य पुरोहितों द्वारा शाम को प्रवचन और भंडारे का आयोजन होगा। नव निर्मित दुर्गा मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जिसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.