शत्रु संपत्ति प्रकरण में एसएसआई को एसएसपी ने किया निलंबित
सहारनपुर, अगस्त 6 -- पाकिस्तान गई महिला की शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में एसएसपी ने जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में देवबंद कोतवाली के एसएसआई एवं विवेचना अधिकारी आदेश कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन की सूचना से देवबंद कोतवाली में हड़कंप मच गया। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने शत्रु संपत्ति प्रकरण में पुलिस पर क्षेत्र के असरदार लोगों को बचाने और मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी का आरोप लगाते हुए एसएसपी अभिनंदन सिंह से शिकायत की थी। एसएसपी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। विकास त्यागी ने बताया था कि वर्ष 1989 में पाकिस्तान चली गई महिला सालेहा खातून के नाम देवबंद में करोड़ों रुपये की शत्रु संपत्ति पर क्षेत्र के असरदार परिवार ने अवैध कब्जा कर वहां मदरसा संचालित कर रखा है। इस संबंध में विकास त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.