शत्रु संपत्ति पर कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत
बदायूं, मई 17 -- तहसील बिसौली के कस्बा सैदपुर निवासी तौसिफ अली खां पुत्र अजमल अली खां ने डीएम अवनीश राय को शपथ पत्र सहित शिकायती पत्र देकर शत्रु संपत्ति से जुड़ी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। तौसिफ अली खां का आरोप है कि उनके दादा के भाई इब्ने अली खां पुत्र मुहव्वे अली खां पाकिस्तान चले गए थे। उनकी संपत्ति सैदपुर, भगवानपुर, शेरदांजपुर, नदवारी और मनवा गांवों में है। मामला कोर्ट में होने के बावजूद अन्य सहखातेदार गाटा संख्याओं की भूमि को बेचने की फिराक में हैं। पीड़ित ने पारिवारिक शजरा सौंपकर मुकदमे के निस्तारण तक भूमि की खरीद-फरोख्त, खुर्द-बुर्द और कब्जा बदलने पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- लेखपाल की कलम ने मुझे मार दिया लेकिन साहब! मैं जिंदा हूं.. यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.