सहारनपुर, जुलाई 11 -- देवबंद, संवाददाता। शत्रु संपत्ति पर अवैध दस्तावाजो के आधार पर कब्जे के प्रकरण में पुलिस ने गिरफ्तार कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। । हालांकि सात माह पूर्व दर्ज उक्त मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिनमे से एक की पिछले दिनों मौत हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ प्रारंभ करदी।

क्या था मामला एक ही परिवार के सदस्यों में मोहल्ला किला स्थित एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित संपत्ति भारत की नागरिकता छोड़ पाकिस्तान जाकर रहने चली गई परिजन महिला की थी। आरोप है कि परिवार के एक पक्ष मोहल्ला किला निवासी सैयद आरिफ हुसैन ने एसएसपी के यहां शिकायत करते हुए अपने ही परिजन एवं दारुल उलूम की सुप्रीमो पॉवर कमेटी वरिष्ठ सदस्य मास्टर अंजर हुसैन मियां साहब, सैयद मोहम्मद तैयब ह...