शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद से मिलकर स्वास्थ्य हाल जाना
पटना, अगस्त 8 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे बात हुई। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद का स्वास्थ्य हाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इस दौरान मौजूद रहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू परिवार के साथ उनका बहुत पुराना और गहरा पारिवारिक संबंध रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, इसलिए मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि लालू प्रसाद हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न रहें और दीर्घायु हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.