रांची, मार्च 19 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत शत्रुघ्नडीह गांव में गुरुवार से तीन दिनी रामायण कथा शुरू हुई। ग्राम समिति ने हिन्दू नववर्ष के पहले दिन से गांव में तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ में स्थानीय कलाकारों तीन दिनों तक रामायण पाठ, प्रवचन ओर भजन संध्या कार्यक्रम करेंगे। रामायण पाठ के पूर्व गांव के सतिया से कलशयात्रा निकाली गई। मुख्य पुजारी करुणकांत तिवारी, प्रकाश पांडे ने विधिवत पूजन कराया, इसके बाद कलशयात्रा प्रारंभ हुई। मौके पर भोजोहरी महतो, लखीदास मुंडा, विष्णुचरण महतो सहित समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...