खगडि़या, अप्रैल 3 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के पूर्व मुखिया एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. सियाराम प्रसाद की धर्मपत्नी सौ वर्षीया कटोरिया देवी का निधन हो गया। उनके निधन पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. दीपक कुमार, मुखिया डॉ. पार्वती कुमारी, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह, उपमुखिया विनय कुमार, पैक्स अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...