लखनऊ, अप्रैल 1 -- कानपुर रेल रूट आज से आठ घंटे बंद 42 दिन तक 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगीलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।कानपुर सेंट्रल से कानपुर पुल बायां किनारा के बीच रेलवे ब्रिज पर इंजीनियरिंग काम गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इससे 13 मई तक लखनऊ से कानपुर तक ट्रेन का सफर प्रभावित होगा। इस दौरान आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी, पुणे एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। इसके अलावा 27 ट्रेनों का रूट बदला रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर सम्पर्क करने की अपील की है।कानपुर से डायवर्ट की गई ट्रेनेंआगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी (12180): 13 मई तक यह ट्रेन केवल कानपुर सेंट्रल तक आएगी। वापसी में (12179) लखनऊ के बजाय कानपुर से ही शाम 5:25 बजे रवाना होगी।झांसी इंटरसिटी (11109/11110): वीरांगना लक्ष्मीब...