शताब्दी समारोह में औद्योगिक विकास पर रखे कई सुझाव
भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्रीज, पटना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय व्यावसायिक समागम में ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (इबीया) का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने किया। उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं महासचिव अमर्त्य बंधुल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री के सत्र में इबीया अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि नई उद्योग प्रोत्साहन नीति लाई जाये, उसके प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो, साथ ही प्रत्येक जिले में नियमित उद्यमी संवाद आयोजित किया जाए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.