हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को शांतिकुंज से तीन ज्योति कलश रथ रवाना किए गए। ये रथ विभिन्न जिलों में जनसंपर्क कर लोगों को समारोह का निमंत्रण देंगे और माता जी के विचारों का संदेश पहुंचाएंगे। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर रथों को विदा किया। ये रथ दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में जनसंपर्क करेंगे। अभियान के दौरान गांवों और शहरों में संगोष्ठियों व दीपमहायज्ञों के माध्यम से माता भगवती देवी शर्मा के नारी जागरण, संस्कारवान परिवार और सामाजिक समरसता के विचारों का संदेश दिया जाएगा। निर्धारित भ्रमण के बाद रथ 28-29 अक्तूबर तक नई दिल्ली पहुंचेंगे।शताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्य...