प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। ऐनी बेसेंट सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, छोटा बघाड़ा की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक अक्टूबर को शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर की अध्यक्षता में कॉलेज में रविवार को बैठक हुई। एक अक्टूबर को कार्यक्रम के प्रमुख शरद गुप्ता (मंत्री भारती शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश) तथा डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव रहेंगे। दो अक्टूबर को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शाम को संस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। तीन अक्टूबर को कवि सम्मेलन तथा चार अक्टूबर को पूर्व छात्र सम्मेलन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...