बिजनौर, फरवरी 3 -- नगर मे विकास नगर कालोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन संघ की शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर महेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम का आयोजन निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद जी महाराज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि हम सभी को एक होकर रहना होगा। संघ का स्वयसेवक सदैव भारत माता के लिए तैयार रहता है। जिला प्रचारक ने स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। स्वामी सहजानंद जी महाराज ने कहा कि हम जातियों मे बट रहे है लेकिन हम हिंदू है ये भूल रहे है। सनातन संस्कृति मे कोई जातिभेद नहीं है। भगवान श्री राम के जीवन से सीखों कभी उन्होंने किसी से भेदभाव नहीं किया। विभाग प्रचारक क्रांति ने कहा कि संघ हमेशा ही राष्ट्र को समर्पित रहा है। इस दौरान सार्थक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.