शताब्दी वर्ष पर आरएसएस का युवा कार्यक्रम, राष्ट्र निर्माण और नागरिक कर्तव्यों पर दिया जोर
रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) वाल्मीकि नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को पीएचईडी कॉलोनी स्थित आरटीसी हाई स्कूल में विशेष युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता सह नगर संघचालक अभिनव शाह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र में किसी भी सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हमेशा स्वयं से होती है। उन्होंने वर्तमान समय में 'स्व' आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह नगर कार्यवाह मनीष, रितेश कुमार, आदर्श कुमार, कृष्ण कुमार, संजीत कुमार की मुख्य भूमिका रही। समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.