रामपुर, अगस्त 31 -- ट्रेन में सफर के दौरान छूटे दो बैग को जीआरपी रामपुर ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर उनकी स्वामिनी को सुरक्षित लौटा दिया। बैग मिलने के बाद महिला ने जीआरपी पुलिसकर्मियों का आभार जताया। जीआरपी के मुताबिक, 30 अगस्त को स्टेशन मास्टर रामपुर ने सूचना दी कि ट्रेन संख्या 12039 शताब्दी एक्सप्रेस के कोच सी-7 की सीट संख्या 75 के ऊपर एक नीले रंग का ट्रॉली बैग और एक काले रंग का पिठ्ठू बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल 935 संदीप धाम और महिला हेड कांस्टेबल 2111 निधि ने ट्रेन में मौजूद टीटीई को तत्काल इसकी जानकारी दी।ट्रेन के रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने बैगों को बरामद कर जीआरपी थाने में दाखिल करा दिया। कुछ समय बाद बैग की स्वामिनी थाने पहुंचीं। पुलिस ने उनके सामने बैग खुलवाकर सामान का ...