शताब्दी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने फर्जी टीटीई दबोचा
अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शताब्दी एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर यात्रा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से रेलवे का फर्जी पहचान पत्र और रेलवे का लोगो लगा नेक रिबन भी बरामद हुआ। रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस में रविवार को अलीगढ़ से सवार एक व्यक्ति ने टिकट जांच के दौरान खुद को रेलवे का टीटीई बताया। संदेह होने पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने उससे पहचान पत्र मांगा। प्रस्तुत आईडी संदिग्ध मिलने और पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्काल गाड़ी में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ ने पूछताछ में आरोपी की पहचान एटा निवासी दुर्वेश कुमार के रूप में की। उसने स्वीकार किया कि वह रेलवे कर्मचारी नहीं है और फर्जी टीटीई बनकर ट्रेनों में यात्रा करता था। आरोपी को जीआरपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.