रामपुर, मई 9 -- रूद्रपुर स्टेशन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हालाकिं,युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी रूद्रपुर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि करीब पौने पांच बने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रामपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...