सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय रमेश झा महिला महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता शुक्रवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। प्रथम दिन के खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज और कैरम में कल्याणी कुमारी और राजनन्दिनी ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के खेल में प्रतिभागी ईशा कुमारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे दिन के खेल कूद प्रतियोगिता में बैटमिंटन में नेहा कुमारी प्रथम विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम दिन, दौड़ और चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दौड़ में जहाँ चाँदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में अंकिता कुमारी प्रथम विजेता घोषित हुई। प्राचार्य डा उषा सिन्हा ने कहा कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.