शतरंज में सरस्वती शिशु मंदिर का परचम, जीते छह पदक
मेरठ, सितम्बर 1 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से मथुरा के गोवर्धन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक हुई। इसमें बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। उन्होंने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर विद्यालय के साथ मेरठ का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 बालिका टीम में कुमकुम, यशी, जिया और ख्याति ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में पारस अग्रवाल, ईशान कुमार, समर चौधरी और अर्पण गर्ग की टीम ने स्वर्ण जीता। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य सोम, नमन शर्मा, अभय कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण जीता। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शतरंज की बिसात पर महानगर का दबदबा, टीम बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.