बलरामपुर, फरवरी 12 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रयास एवं पराक्रम का शुभारंभ गुरुवार को कॉलेज के हॉकी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता 14 फरवरी तक चलेगी। जिसमें विभिन्न खेल विधाओं में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुआ। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है, जो अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाता है। प्रो. आरके सिंह ने छात्रों को खेल भावना के साथ भाग लेने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने खेलों को आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया। क्रीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.