कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आल इंडिया चेस फेडरेशन (एआईसीएफ) के चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को किदवई नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में दो दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें मैरीना हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 72 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में 184 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और पांच-पांच राउंड के मुकाबले खेले गए। नेगरीटा हाउस 68.5 अंकों के साथ दूसरे, पिनमबरा हाउस 68 अंकों के साथ तीसरे और वलैटा हाउस 66 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह में निदेशक शर्मिला नंदी ने विजेता व अन्य टीमों को ट्रॉफी और सम्मान देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जैकब और कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.