शतरंज में मेरठ की बेटियों ने लहराया परचम
मेरठ, अगस्त 25 -- सीबीएसई क्लस्टर शतरंज प्रतियोगिता नॉर्थ जोन में शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-19 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसका आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कुमकुम, जिया गंधर्व, याशी गंधर्व और ख्याति प्रधान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में धान्वी ने अपने बोर्ड में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बधाई दी। शतरंज कोच नीरज कुमार सोम और उनकी टीम को प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.