देवरिया, जुलाई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया के इशांक शतरंज प्रतियोगिता में जलवा बिखर रहे हैं। हाल ही में नागपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 74 वीं रैंक हासिल कर जनपद का रोशन किया है। इसके पहले भी ईशांक कई खिलाड़ियों को मात दे चुके हैं। जिले के बैतालपुर क्षेत्र के रहने वाले सात वर्षीय ईशांक बचपन से ही शतरंज में होनहार हैं। शुरूआत में उन्होंने शतरंज की बारीकियां घर पर सींखी। जून के पहले सप्ताह में प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में ईशांक ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके आधार पर ईंशांक का चयन 39 वीं नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ। 30 जून को नागपुर में राष्ट्रीय अंडर-7 ओपन शतरंज चैंपियनशिप आयोजित हुई जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ईशांक ने 74वां स्थान प्राप्त किया। ईशांक ने नौ राउंड में पांच जीत, एक ड्रॉ और तीन हार के साथ कुल 5...