शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हरदोई, सितम्बर 2 -- हरदोई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक के निर्देशन में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कई घंटे तक अलग अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कृति त्रिवेदी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज ने किया। निर्णायक मंडल में रजनीश पाण्डेय, श्याम नारायण त्रिवेदी, हंसराज कुशवाहा, उमाशंकर, दीपक कुमार अन्य क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे। मंडलीय निर्णायक के रूप में अंकुर पाण्डेय ने अपनी भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बुलंदशहर के यश और अभय ने मारी बाजी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.