शतरंज में ऋषभ विजेता तो विकास बने उपविजेता
कानपुर, जून 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से गोविंदनगर स्थित वैदिक धर्मशाला में रविवार को प्रथम क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंतिम तीन राउंड के मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता के आकर्षक मुकाबले प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक मुकाबला चौथे राउंड में दूसरे बोर्ड पर विकास निषाद और सत्येंद्र सिंह के बीच देखने को मिला। सफेद मोहरों से खेलते हुए विकास निषाद ने ई-4 चाल से शुरुआत की, जबकि काले मोहरों के साथ सत्येंद्र सिंह ने जी-6 डिफेंस अपनाया। शुरुआती 15 चालों के बाद खेल पूरी तरह खुल गया और दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में सत्येंद्र सिंह ने मुकाबला छोड़ते हुए हार स्वीकार कर ली। इसी प्रकार से अन्य मुकाबले भी खेले गए। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि व वरिष्ठ शत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.